मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत -स्कॉर्पियो पर पलटी गिट्टी लदा हाईवा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत  -स्कॉर्पियो पर पलटी गिट्टी लदा हाईवा

भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत

-स्कॉर्पियो पर पलटी गिट्टी लदा हाईवा

भागलपुर।जिले में रफ्तार का कहर एकबार फिर देखने को मिला है।भागलपुर-कहलगांव मुख्य मार्ग एनएच-80 पर घोघा के आमापुर के पास सोमवार की रात एक बारात गाड़ी पर गिट्टी लदा हाईवा पलट गया, जिसमें दबकर स्कॉर्पियो में सवार छह बाराती की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भागपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।घटना की सूचना मिलने के बाद घोघा थाने की पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची। मलबे में से निकाले गए तीन घायल थे, वहीं छह लोगों की मौत हो चुकी थी। दुर्घटना स्थल पर पर लोगों की खासी भीड़ इक्कठ्ठी हो गई।बारात मुंगेर के हवेली खड़गपुर के गोवड्डा से पीरपैंती के खिदमतपुर जा रही थी। बाराती एनएच-80 पर भागलपुर से कहलगांव की ओर जा रहे थे।कहलगांव की ओर गिट्टी लदा हाईवा आ रहा था। इसी दौरान हाईवा अनियंत्रित हो गया और स्कॉर्पियो पर पलट गया।तीन स्कॉर्पियों के बीच में चल रही स्कॉर्पियो पूरी तरह से पर हाईवा में भरी गिट्टी गिर गई और उसमें दबकर बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था. सड़क एक ओर से करीब तीन से चार फीट तक ऊंची थी, जिस पर ट्रक गुजरने के कारण वह अनियंत्रित होकर हाईवा पलट गई।घोघा में बारात गाड़ी की दुर्घटना में घायल ने बताया कि लगभग एक घंटे तक वे लोग मलबे में दबे रहे सांसें अटकी रहीं वे कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे। उनसे कुछ बोला तक नहीं जा रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें