मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के बरियातू इलाके से तीन बंग्लादेशी महिला गिरफ्तार,फर्जी दस्तावेज बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची के बरियातू इलाके से तीन बंग्लादेशी महिला गिरफ्तार,फर्जी दस्तावेज बरामद

रांची : राज्य की राजधानी रांची की बरियातू थाना पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाली तीन बांग्लादेशी लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इनमें निम्पी बरुआ (21), सरमीन अख्तर (20), निपा अख्तर उर्फ खुशी (21) शामिल हैं। तीनों बांग्लादेश के चटग्राम की रहने वाली हैं। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड, तीन मोबाइल और एक आईफोन बरामद हुआ है। तीनों ने रात के अंधेरे में तार काट कर बार्डर क्रॉस किया था। सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने आज संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सुचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी लड़कियां बरियातू के हिल व्यू रोड स्थित होटल बाली रिसोर्ट में अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रुकी हुई है। सूचना के बाद सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाकर छापेमारी की गई। इस दौरान तीन लड़कियों को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि तीनों बांग्लादेश की रहने वाली हैं, जिन्होंने रात के अंधेरे में तार काट कर बार्डर क्रॉस किया था। इन लड़कियों के फर्जी तरीके से भारत में बनाये गये आधार कार्ड में पायल दास, अनिका दत्ता और खुशी नाम लिखा है। गहन पूछताछ में पता चला कि इन सभी का नाम निम्पी बरुआ उर्फ पायल दास, सरमीन अख्तर उर्फ अनिता दत्ता, निपा अख्तर उर्फ खुशी है, जो नाम बदलकर भारत में रह रही थीं। इन तीनों को महिला पुलिस पदाधिकारी के जरिये गिरफ्तार कर लिया गया। इन तीनों लड़कियों ने बताया कि इनके साथ तीन और लड़कियां बांग्लादेश से आयी थीं, जो रांची में ही मनीषा रॉय के साथ कहीं छिपी हुई हैं। इनमें प्रवीन, झुमा और हासी अख्तर हैं। तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें