मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

नीट परीक्षा : प्रश्नपत्र धांधली में एसआईटी गठित -रिमांड पर लिये जायेंगे आरोपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीट परीक्षा : प्रश्नपत्र धांधली में एसआईटी गठित   -रिमांड पर लिये जायेंगे आरोपी

नीट परीक्षा : प्रश्नपत्र धांधली में एसआईटी गठित

-रिमांड पर लिये जायेंगे आरोपी

पटना।नीट यूजी परीक्षा धांधली मामले में पटना पुलिस ने SIT गठित की है। सिटी एसपी सेंट्रल के नेतृत्व में गठित एसआईटी में दो डीएसपी रैंक के अफसर, छह इंस्पेक्टर और तकनीकी सेल के पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं शास्त्रीनगर थाने में दर्ज केस के आईओ दारोगा टीएन सिंह बनाए गए हैं। डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा के मुताबिक, पुलिस एक-एक कर गिरफ्तार आरोपितों को रिमांड पर लेगी और उनसे पूछताछ करेगी।वहीं, पुलिस छात्र आयुष राज से भी पूछताछ करेगी, जिसने प्रश्नपत्र एक रात पहले ही मिलने का दावा किया था। इसके साथ ही पुलिस मास्टरमाइंड संजीव सिंह, उसके गुर्गे रॉकी समेत अन्य की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि संजीव के पकड़े जाने पर कई राज से पर्दा उठेगा। संजीव पर पूर्व में भी परीक्षाओं में धांधली के आरोप हैं। सूत्रों के मुताबिक संजीव की तलाश में पटना और उससे सटे जिलों में छापे मारे गए। संजीव के बेटे पर भी नजर है, जो एक दूसरे राज्य में हुई परीक्षा में गड़बड़ी में जेल जा चुका है।इसके साथ ही पटना डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। बारीकी से जांच के बाद जो तथ्य सामने आयेंगे उनके आधार पर कार्रवाई होगी। एसआईटी गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार करेगी।देशभर के मेडिकल, आयुष व डेंटल कॉलेजों में दाखिले के राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन 5 मई 2024 को किया गया था। यह परीक्षा देशभर में शांतिपूवर्क संपन्न हुई लेकिन बिहार, झारखंड में धांधली की खबरें सामने आई है। आपको बताते चलें कि, नीट यूजी 2024 का आयोजन 5 मई को देशभर के परीक्षा केंद्रों में और कुछ विदेशों में बने परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। देशभर के मेडिकल, डेंटल, आयुष, वेटरनरी तथा चयनित नर्सिंग कॉलेजों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी 2024) रविवार को कराई गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें