मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमले की जांच के लिए SIT गठित, दो हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमले की जांच के लिए SIT गठित, दो हिरासत में

रांची। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रदेश कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच तेज कर दी गई है। झारखंड पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। वहीं, घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मंगलवार की देर रात आरएसएस कार्यालय परिसर को निशाना बनाकर पेट्रोल बम फेंके गए थे। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में दो युवक कार्यालय की ओर पेट्रोल बम फेंकते दिखाई दे रहे हैं। इनमें एक बम फटा, जबकि दूसरा निष्क्रिय हो गया। घटना में किसी के घायल होने या कार्यालय को बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया गया है।

पुलिस घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा इसके पीछे की मंशा क्या थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के कई वरिष्ठ नेता आरएसएस कार्यालय पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

भाजपा नेताओं ने राज्य की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा से बातचीत कर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। डीजीपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इसकी निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि केवल हमलावरों की गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि यदि इसके पीछे कोई साजिश है तो उसका भी खुलासा होना चाहिए।

रघुवर दास ने कहा कि उन्होंने डीजीपी से बातचीत कर मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का आग्रह किया था। अच्छी बात यह है कि डीजीपी ने उनके सुझाव पर तत्काल अमल किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें