मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:01 · नई दिल्ली संस्करण

सिंगापुर ओपन 2022 के क्वार्टर फाइनल में पहुंची साइना नेहवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सिंगापुर। भारत की अनुभवी बैटमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल सिंगापुर ओपन 2022 के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। साइना ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में चीन की ही बिंगजियाओ को हराया।साइना ने बिंगजियाओ को 21-19, 11-21, 21-17 से हराया। साइना ने अच्छी शुरुआत की और अपना पहला गेम जीता। लेकिन बिंगजियो ने दूसरे गेम में उन्हें बड़े अंतर से हराकर वापसी की। तीसरे गेम में साइना ने वापसी की और अंतिम आठ में प्रवेश किया।साइना ने इससे पहले अपने पहले मुकाबले में हमवतन मालविका बंसोड़ को 21-18, 21-15 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया था। यह मुकाबला 34 मिनट तक चला।दूसरी ओर, अर्जुन एमआर और ध्रुव कपिला की भारतीय जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। भारतीय जोड़ी ने गोह से फी और नूर इज़ुद्दीन की मलेशियाई जोड़ी को 18-21, 24-22, 21-18 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे और पांच मिनट तक चला।इससे पहले गुरुवार को भारतीय ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में वियतनाम की गुयेन थ्यू लिन्ह को हराकर मौजूदा सिंगापुर ओपन 2022 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें