मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ : सड़क निर्माण की मांग को लेकर चैतूराम का मौन भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायगढ़ : सड़क निर्माण की मांग को लेकर चैतूराम का मौन भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

रायगढ़ । जिले के छाल क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर पिछड़ा वर्ग महासभा के संभाग उपाध्यक्ष चैतूराम साहू ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एडू से छाल-नवापारा तक लगभग 8 से 10 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर वे 7 अक्टूबर की दोपहर से एसईसीएल गेट के सामने मौन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर एसईसीएल की भारी गाड़ियों के आवाजाही से सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों और बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। कई बार एडू-डोमनारा से नवापारा स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को रास्ता बदलना पड़ता है।भूख हड़ताल के दूसरे दिन आज बुधवार काे चैतूराम साहू ने बताया कि इस सड़क के निर्माण को लेकर वे पहले भी जुलाई महीने में भूख हड़ताल कर चुके हैं। उस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। निराश होकर उन्होंने 25 सितंबर को एसडीएम के नाम ज्ञापन देकर चेतावनी दी थी कि यदि सड़क निर्माण नहीं हुआ तो 7 अक्टूबर से वे फिर से भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।अब चैतूराम साहू ने “मरते दम तक मौन भूख हड़ताल” शुरू कर दी है। उनके समर्थन में गांव के कई लोग भी आंदोलन स्थल पर मौजूद हैं। आंदोलनकारियों की मांग है कि चंद्रशेखरपुर पुल से छाल तक, धूल चौक खेदापाली से नवापारा छाल तक तथा चंद्रशेखरपुर-एडू पुल का शीघ्र मरम्मत और निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें