मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

सिक्किम सुरंग हादसा: राहत-बचाव अभियान जारी, मृतकों की संख्या 22 हुई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिक्किम सुरंग हादसा: राहत-बचाव अभियान जारी, मृतकों की संख्या 22 हुई

गंगटोक। दक्षिण सिक्किम में समरडुंग टनल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि टनल से अब तक 22 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि मलबे में फंसे बाकी कर्मचारियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

एनएचपीसी तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में रात भर भी तलाशी और बचाव अभियान जारी रहा। ताजा सरकारी जानकारी के अनुसार, बचाव एजेंसियों ने बुधवार देर रात अभियान तेज किया। आसनसोल की ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की दूसरी बचाव टीम रात करीब 10 बजे घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत मिशन में शामिल हो गई।

वे इस मुश्किल मिशन में मदद के लिए अतिरिक्त तकनीकी विशेषज्ञता और उपकरण भी साथ लाए।

घटना के बाद से ही, भारी मशीनरी और तकनीकी बचाव उपकरणों से लैस टीमें टनल में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकालने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ), ईसीएल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और अन्य आपातकालीन एजेंसियों की टीमों ने बेहद खतरनाक हालात में काम किया।

रेस्क्यू टीमों ने फंसे हुए बाकी मजदूरों को निकालने की कोशिश में आधी रात तक अभियान जारी रखा।

राज्य सरकार, जिला प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियां इस अभियान पर बारीकी से नजर रख रही हैं। राज्य सरकार ने इस त्रासदी में जान गंवाने वालों के परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है और ऑपरेशन में लगे बचाव कर्मियों को हर जरूरी सहायता देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

हादसा मंगलवार दोपहर लगभग करीब 3 बजे हुआ था। यह टनल तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना के तहत पटेल इंजीनियरिंग की ओर से बनाई जा रही है। जानकारी सामने आई कि टनल के भीतर अचानक भूस्खलन हुआ, जिसके कारण सुरंग का एक हिस्सा मलबे से भर गया और कई मजदूर अंदर फंस गए। हादसे के समय टनल में निर्माण कार्य चल रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें