मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

सिक्किम में आर्मी कैंप पर भूस्खलन से तीन जवानों की मौत, छह सैनिक लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिक्किम में आर्मी कैंप पर भूस्खलन से तीन जवानों की मौत, छह सैनिक लापता

कोलकाता। सिक्किम में भारतीय सेना के कैंप पर भूस्खलन हुआ है, जिससे तीन जवानों के मौत हो गई है। भूस्खलन के बाद से छह अन्य अभी भी लापता हैं। सेना ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। रक्षा मंत्रालय के पूर्वी कमान के प्रवक्ता विंग कमांडर हिमांशु तिवारी ने सोमवार दोपहर को जानकारी दी कि भारी बारिश के चलते रविवार की रात लगभग सात बजे लाचेन जिले के चेटन स्थित भारतीय सेना के कैंप पर विनाशकारी भूस्खलन हुआ, जिसमें तीन जवानों की जान चली गई। इस हादसे में चार जवानों को मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जिन तीन जवानों के पार्थिव शरीर बरामद हुए हैं, उनमें हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और एक पोर्टर अभिषेक लखड़ा हैं।सेना की राहत टीमें अत्यंत विषम भू-भाग और खराब मौसम की चुनौतियों के बावजूद लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं, ताकि लापता छह कर्मियों को जल्द से जल्द खोजा जा सके। घटनास्थल पर दिन-रात अभियान जारी है। भारतीय सेना ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सेना की ओर से कहा गया है कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।सेना ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वह अपने प्रत्येक जवान की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्राकृतिक आपदा के बावजूद उसका साहस और कर्तव्यनिष्ठा अडिग है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें