मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शनिवार को बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं डीके शिवकुमार ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने दोनों नेताओं और उनके मंत्रिमंडल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कई विपक्षी दलों के नेता समारोह में उपस्थित रहे। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

समारोह में विपक्षी दलों के नेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,महबूबा मुफ्ती,झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन,नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला,एनसीपी प्रमुख शरद पवार व अन्य विपक्षी नेता उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें