मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल में पूरे किये 3,000 रन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल ने

बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 3,000 रन पूरे कर लिए।

युवा बल्लेबाज गिल जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान इस मुकाम पर पहुंचे।

मैच

में 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने 44 गेंदों में छह चौकों

और दो छक्कों की मदद से 72 रन बनाए, उनके रन 163 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट

से आए।

अब, 97 आईपीएल मैचों और 94 पारियों में, गिल ने

39.04 की औसत और 135 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 3,045 रन बना लिए हैं।

उनके आईपीएल करियर में तीन शतक और 20 अर्द्धशतक हैं, जिसमें 129 का

सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वह आईपीएल इतिहास में 24वें सबसे ज्यादा रन बनाने

वाले खिलाड़ी हैं।

गिल ने 2018-21 तक कोलकाता नाइट राइडर्स

(केकेआर) का भी प्रतिनिधित्व किया। केकेआर के लिए 58 मैचों में, उन्होंने

55 पारियों में 10 अर्द्धशतक के साथ 31.49 की औसत और 123.00 की स्ट्राइक

रेट से 1,417 रन बनाए। केकेआर के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 76 रन था।

24

वर्षीय खिलाड़ी का पिछला आईपीएल सीजन सबसे अच्छा था। 17 मैचों में,

उन्होंने 59.33 की औसत और 157 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए,

जिसमें तीन शतक और चार अर्द्धशतक शामिल थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 था।

वह टूर्नामेंट में अग्रणी रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

इस

सीज़न के छह आईपीएल मैचों में, गिल ने 51.00 की औसत और 151 से अधिक की

स्ट्राइक रेट से दो अर्धशतकों के साथ 255 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ

स्कोर 89* है। वह इस साल आईपीएल में अब तक तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले

खिलाड़ी हैं।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में राजस्थान

ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान संजू सैमसन (नाबाद 68 रन, 38 गेंद, 7

चौके 2 छक्के) और रियान पराग (48 गेंद 76 रन, 3 चौका 5 छक्का) की अर्धशतकीय

पारियों की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन बनाए।

जवाब

में गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 199 रन बनाकर जीत हासिल की। गुजरात

के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 72 रनों की शानदार पारी खेली। गिल के अलावा

राशिद खान ने भी 11 गेंदों पर तेज 24 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में

महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें