मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : श्री रामलला दर्शन के लिए 38 श्रद्धालुओं का दल रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर

/महासमुंद। रामलला दर्शन के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ के

महासमुंद जिले से 38 श्रद्धालुओं का चयन किया गया, जो आज बुधवार काे जनपद

पंचायत परिसर महासमुंद से 38 तीर्थ यात्रियों का दल श्री रामलला दर्शन

अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। रायपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन द्वारा

श्री रामलला दर्शन की यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु

देव साय ने राम भक्तों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने

कहा कि राज्य शासन द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए निःशुल्क अयोध्या धाम

में श्रीराम के दर्शन हेतु श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत की गई है और

सभी श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से चयन कर उन्हें

रामलला के दर्शन हेतु ले जाया जा रहा है।

रामलला दर्शन योजना न केवल

धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाती हैं, बल्कि

उन्हें उन स्थलों की जानकारी और अनुभव करने का मौका भी देती हैं, जिन्हें

वे सामान्यतः आर्थिक कारणों से नहीं देख पाते।

श्रद्धालुओं ने इस

योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद

ज्ञापित किया और बताया कि इस योजना से हम लोगों का श्री रामलला के दर्शन

करने का सपना पूरा हो रहा है। ज्ञातव्य है कि श्री रामलला दर्शन योजना के

तहत् श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने,

वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी।

इस ट्रेन में टूर एक्सपर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद

रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें