मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

श्री राम लाल पूजा समिति: गुजरात के भुज का स्वामी नारायण मंदिर का बना रही है प्रारूप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में श्री रामलला पूजा समिति इस साल दुर्गा पूजा में गुजरात के भुज स्थित स्वामी नारायण मंदिर का भव्य प्रारूप बना रही है। शहीद चौक के पास स्थित जिला स्कूल मैदान में करीब एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह पूजा पंडाल बिल्कुल सफेद संगमरमर की तरह दिखेगा। रात में लेजर लाइट से पंडाल का रंग बदलता रहेगा। पंडाल का मुख्य आकर्षण मुख्य द्वार पर भगवान विष्णु की 24 फीट ऊंची प्रतिमा होगी, जो विश्वरूप में रहेगी। इसमें सभी भगवान के रूप दिखेंगे। श्री रामलला पूजा समिति ने पिछले वर्ष धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में राम मंदिर का हू-ब-हू प्रारूप बनाया था जिसकी चर्चा पूरे राज्य में हुई थी। लाखों भक्त इस पूजा पंडाल को देखने के लिए उमड़े थे। समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी और महासचिव कुणाल आजमानी ने सोमवार को बताया कि स्वामी नारायण मंदिर का प्रारूप भव्य होगा। पिछले साढ़े तीन महीने से पंडाल का निर्माण चल रहा है। समिति के संरक्षक उत्पाद व मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, उद्योग मंत्री संजय यादव, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, विधायक सीपी सिंह और विधायक नवीन जायसवाल हैं। वहीं, मुख्य संरक्षक रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ हैं।

उन्होंने बताया कि माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु शेषनाग शैय्या पर विराजमान होंगे। 14 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा भी बिराजमान होगी। शेषनाग सभी प्रतिमाओं की रक्षा करते नजर आएंगे। मां दुर्गा महिषासुर का वध समुद्र के अंदर करेंगी।

उन्होंने बताया कि छह बड़े झूलें होंगे, जिसमें बच्चों के झूले आए फूड स्टॉल में लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे

उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को पंडाल का पट खुलेगा। इससे पहले 24 को डांडिया नाइट और भगवान श्रीकृष्ण के भजन-कीर्तन का कार्यक्रम होगा। अध्यक्ष ने बताया कि दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इनका फ्लेक्स लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लाइटिंग में 10 लाख, पंडाल निर्माण में 85 लाख , प्रतिमा में 5 लाख रुपये लगेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें