मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को बनाया झारखंड विस चुनाव का प्रभारी, हिमंता बने सह प्रभारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को बनाया झारखंड विस चुनाव का प्रभारी, हिमंता बने सह प्रभारी

भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को बनाया झारखंड विस चुनाव का प्रभारी, हिमंता बने सह प्रभारी

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड सहित महाराष्ट्र, हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। झारखंड के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा को सह प्रभारी बनाया गया है। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। हिमंता के नेतृत्व में भाजपा ने असम की 14 में से 9 सीटों पर जीत हासिल की थी। खास बात है कि शिवराज सिंह चौहान की पहचान बेहद मिलनसार और भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में होती है। जबकि कांग्रेस से भाजपा में आए हिमंता बिस्वा को भाषण की आक्रामक शैली के लिए जाना जाता है। इस बाबत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी कर दिया है। 2019 के चुनाव के वक्त भाजपा ने ओम माथुर को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया था। दोनों ही नेताओं के लिए झारखंड में बीजेपी को फिर से सरकार में लाने की चुनौती होगी। दरअसल, राज्य बनने के बाद पहली बार 2014 में भाजपा ने झारखंड में बहुमत की सरकार बनायी थी। वही दौर था जब पहली बार राज्य को रघुवर दास के रूप में गैर आदिवासी मुख्यमंत्री मिला था। तब झारखंड में डबल इंजन की सरकार का हवाला दिया जाता था। लेकिन 2019 के चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकार दिया। और अपने बूते 65 पार का नारा देने वाली भाजपा 25 सीटों पर सिमट गई थी। वहीं 30 विधायकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे बड़ा दल बनकर उभरा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें