मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

शिवा प्लांट हादसा: इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से पांच श्रमिक झुलसे, दो रायपुर रेफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शिवा प्लांट हादसा: इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से पांच श्रमिक झुलसे, दो रायपुर रेफर

रायगढ़/रायपुर। जिले के औद्योगिक क्षेत्र पूंजीपथरा स्थित मां शिवा प्लांट में बुधवार सुबह गंभीर औद्योगिक दुर्घटना हो गई। प्लांट के इंडक्शन फर्नेस में अचानक तकनीकी गड़बड़ी के चलते तेज उफान (बॉयलिंग) की स्थिति बन गई, जिससे वहां कार्यरत 5 श्रमिक इसकी चपेट में आकर झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा आज सुबह करीब 7 बजे हुआ। घटना के बाद प्लांट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। झुलसे श्रमिकों की पहचान प्रमोद सोनी, चौखट सिंह, शनि सिंह, चतुर यादव और गुड्डु यादव के रूप में हुई है। सभी को तत्काल उपचार के लिए रायगढ़ के ओपी फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूत्रों के अनुसार, गंभीर रूप से झुलसे चौखट सिंह, प्रमोद सोनी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है, उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है। बाकी तीन श्रमिक का उपचार ओपी फोर्टिस हॉस्पिटल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल प्रशासन और प्लांट प्रबंधन की ओर से घायलों के उपचार और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें