मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा रांची के मोरहाबादी से शुरू, पैतृक गांव नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा रांची के मोरहाबादी से शुरू, पैतृक गांव नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

रांची। झारखंड आंदोलन के पुरोधा और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 10:45 बजे उनके रांची स्थित मोरहाबादी आवास से शुरू हुई। शव यात्रा सबसे पहले झारखंड विधानसभा ले जाई गई, जहां दिवंगत नेता को राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पार्थिव शरीर को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया जा रहा है, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शिबू सोरेन को अंतिम विदाई देने के लिए देशभर से नेता और समर्थक रांची पहुंचे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गज नेता नेमरा में अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। रांची में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, लोकसभा सांसद पप्पू यादव, राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके पहले शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए सोमवार शाम से लेकर मंगलवार सुबह तक हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान ‘वीर शिबू सोरेन अमर रहें’, 'गुरुजी अमर रहे' जैसे नारे गूंजते रहे। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "शिबू सोरेन संघर्ष के प्रतीक थे। उन्होंने कभी झुकना नहीं सीखा। जब तक यह देश रहेगा, उनका नाम लिया जाएगा।"

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मांग की कि शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, "यह सिर्फ झारखंड नहीं, पूरे देश के लिए क्षति है। उन्होंने झारखंड के लिए अपना जीवन समर्पित किया। अरविंद केजरीवाल और 'आप' की ओर से मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।"

शिबू सोरेन का निधन सोमवार सुबह 81 वर्ष की आयु में हुआ था। उनके निधन पर झारखंड सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। 4 और 5 अगस्त को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय बंद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें