मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

शिबु सोरेन की बड़ी बहू ने किया ऐलान ,कल्पना' को नहीं मानूंगी सीएम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शिबु सोरेन की बड़ी बहू ने किया ऐलान ,कल्पना' को नहीं मानूंगी सीएम

हेमंत सोरेन मेरी बेटी को आशीर्वाद क्यों नहीं देते

झारखंड में राजनीतिक संकट बरकरार है। इसी बीच हेमंत सोरेन के लिए एक नई असमंजस की स्थिति बन गई है। कल्पना सोरेन को सीएम बनाने की चर्चा के बीच उनकी भाभी जामा विधायक सीता सोरेन ने कल्पना को सीएम के तौर पर स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। सीता सोरेन ने कहा कि कब तक चुप रहूंगी... कब तक सहूंगी... अगर उनके देवर हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाते हैं तो वह उस फैसले को स्वीकार नहीं करेंगें। पार्टी के लिए दिवंगत पति दुर्गा सोरेन ने कंधा से कंधा मिलाकर काम किया। उनके इस संघर्ष में मैं हमेशा उनके साथ खड़ी रही। सीता सोरेन ने कहा कि दो छोटी बच्चियों को मैंने कितनी तकलीफों से पाला है, यह मैं ही जानती हूं। इसी बीच मेरे पति दुर्गा सोरेन चल बसे। उस हालात में मैंने न जाने कितने त्याग किए। लेकिन अब चुप नहीं रहूंगी। उन्होंने कहा कि हक क्यों नहीं मांगूंगी। अगर देवरानी कल्पना सोरेन को सीएम बनाया जाएगा तो क्या हमारी उपेक्षा नहीं होगी। इससे क्या हमारे दिवंगत पति के संघर्षों की उपेक्षा नहीं होगी। मैं इस घर की बड़ी बहू हूं और इसपर मेरा हक बनता है। सीता सोरेन ने कहा कि अगर मैं राजनीति में नहीं रहती तो कभी हक नहीं जताती। सीता सोरेन ने कहा कि राजा को राजा की तरह व्यवहार करना चाहिए। मेरी बेटियां बड़ी हो गई हैं लेकिन उनकी शादी की चिंता तक नहीं है किसी को। अगर हेमंत सोरेन को अपने बड़े भाई की बेटी से प्यार है तो पिता के तौर पर उसे आशीर्वाद दें। उसको मुख्यमंत्री बनाएं. तब जाकर झारखंड के लोग समझेंगे कि इंसाफ हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें