Navratri 2026: हाथी पर आएंगी मां दुर्गा! शारदीय नवरात्रि में इन 3 राशियों पर होगी धनवर्षा
शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर रविवार से हो रही है। रविवार से शुरू होने के कारण मां दुर्गा का आगमन इस बार हाथी पर होगा, जो धन, वैभव और अच्छी वर्षा का सबसे शुभ संकेत है। कलश स्थापना मुहूर्त सुबह 06:19 से 10:12 बजे तक है। इस बार नवरात्रि 10 दिन की होगी।इस शुभ सवारी से वृषभ, सिंह और धनु राशि वालों की किस्मत चमकेगी। इन्हें धन लाभ, प्रमोशन और मान-सम्मान मिलेगा।

सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का सबसे बड़ा महत्व है। मां दुर्गा की आराधना का ये पावन पर्व इस साल बेहद खास रहने वाला है। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, जिसे सबसे शुभ सवारी माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, रविवार से हो रही है। इसी दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा होगी। नवरात्रि का समापन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को विजयादशमी के साथ होगा। इस बार अष्टमी तिथि की वृद्धि होने से नवरात्रि 9 नहीं, बल्कि 10 दिन की होगी।
11 अक्टूबर को घटस्थापना के लिए 2 शुभ मुहूर्त हैं - सुबह 06:19 से 10:12 बजे तक और अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:49 से 12:37 बजे तक। इसी समय में कलश स्थापित कर जौ बोना सबसे फलदायी रहेगा। शास्त्रों में कहा गया है: शशिसूर्ये गजारूढ़ा, शनिभौमे तुरंगमे। गुरौ शुक्रे च दोलायां, बुधे नौका प्रकीर्तिता। अर्थात रविवार और सोमवार को नवरात्रि शुरू होने पर मां का वाहन हाथी होता है। इस बार शुरुआत रविवार से हो रही है, इसलिए मां गज पर सवार होकर आएंगी। हाथी को धन, वैभव, स्थिरता, अच्छी वर्षा और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि जब मां हाथी पर आती हैं तो देश में सुख-समृद्धि बढ़ती है, किसानों की फसल अच्छी होती है और भक्तों के भंडार भरते हैं। मां का प्रस्थान इस बार मंगलवार को होने से मुर्गा / घोड़े पर माना जा रहा है।
वृषभ राशि: हाथी पर मां के आगमन से वृषभ वालों के लिए धन योग बन रहा है। रुका हुआ पैसा मिलेगा, बिजनेस में मुनाफा होगा और नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए ये नवरात्रि वरदान साबित होगी। सिंह मां दुर्गा की प्रिय राशि है। करियर में नई ऊंचाई, शत्रुओं पर विजय और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान सुख मिलेगा। धनु राशि: धनु वालों की किस्मत हाथी सवारी से पलटने वाली है। विदेश यात्रा, अटके काम पूरे होंगे और दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। मां की पूजा से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। इन 9 दिनों में रोज दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, लाल फूल अर्पित करें और कन्या पूजन जरूर करें। जिन राशियों का नाम है, वो अष्टमी पर हाथी को गन्ना या केला खिलाएं, इससे मां दुर्गा अतिप्रसन्न होती हैं।
विषय




