चिराग पासवान की पार्टी से चुनाव लड़ेंगी शांभवी चौधरी -राजेश वर्मा को खगड़िया से मिला मौका

चिराग पासवान की पार्टी से चुनाव लड़ेंगी शांभवी चौधरी
-राजेश वर्मा को खगड़िया से मिला मौका
पटना।चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास ने अपने लोकसभा चुनाव में अपने सभी पांचों सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम के घोषणा कर दी है। पार्टी ने समस्तीपुर सीट से अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को टिकट दिया है। वहीं खगड़िया सीट से भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा को मौका दिया गया है। इसके अलावा वैशाली सीट से वीणा देवी पर ही चिराग ने अपना विश्वास जताया है। जबकि हाजीपुर सीट पर पिता की विरासत संभालने के लिए चिराग पासवान ने खुद चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है।चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास ने अपने लोकसभा चुनाव में अपने सभी पांचों सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम के घोषणा कर दी है। पार्टी ने समस्तीपुर सीट से अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को टिकट दिया है। वहीं खगड़िया सीट से भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा को मौका दिया गया है।इसके अलावा वैशाली सीट से वीणा देवी पर ही चिराग ने अपना विश्वास जताया है। जबकि हाजीपुर सीट पर पिता की विरासत संभालने के लिए चिराग पासवान ने खुद चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है।





