मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा नेता अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर में छह जगह जनसभा करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा नेता अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर में छह जगह जनसभा करेंगे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार करेंगे। वह राज्य के छह विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा की है।शाह आज सबसे पहले सुबह पौने 11 बजे चेनानी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से रूबरू होंगे। वो चेनानी के केवी स्कूल में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह उधमपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। वो वहां के मोदी ग्राउंड में दोपहर 12 बजे जनसभा करेंगे। यहां से शाह बानी विधानसभा क्षेत्र जाएंगे। यहां के मेला ग्राउंड में उनकी जनसभा दोपहर पौने दो बजे होनी है। अपराह्न साढ़े तीन बजे शाह की जनसभा जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जसरोटा के बरवाल मोड़ पर होगी।भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सबसे आखिर में मढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। यहां के झिरी चौक ग्राउंड में अमित शाह शाम पौने पांच बजे पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें