मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, 27 से 29 तक लू का अलर्ट जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर

,। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम

विभाग की माने तो प्रदेश में 27 से 29 में मई तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग,

राजनांदगांव, कोरबा, जांजगीर, मुंगेली, बलौदा बाजार, महासमुंद, कबीरधाम और

बेमेतरा ग्रीष्म लहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के

मुताबिक शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान 42.5 राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया

गया। वहीं जगदलपुर में रात का तापमान 22.9 डिग्री रहा।

मौसम विभाग

के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई।

बस्तर के तोकापाल में सबसे ज्यादा 40 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दरभा,

लोहंडीगुड़ा और जगदलपुर में 30-30, दुलदुला, नगरी, मनोरा, कुनकुरी, तपकरा

में 20, कवर्धा, सूरजपुर, बकावंड में 10 मिमी पानी गिरा।

मौसम

विभाग के अनुसार सोमवार 27 मई के बाद लू चलने के आसार हैं। प्रदेश में इस

समय समुद्र की तरफ से नमीयुक्त हवा आ रही है। वहीं कुछ हिस्सों में

पश्चिमी हवा आ रही है। इस वजह से वातावरण में नमी के साथ-साथ गर्मी के कारण

उमस की स्थिति बनी हुई है।शनिवार को उमस ने खासा बेचैन किया। रायपुर में

सुबह हवा में नमी 58 फीसदी के आसपास थी। यह शाम तक 38 फीसदी रही। दिन में

30 फीसदी बादल रहे। इस बीच रायपुर शहर में कहीं भी बारिश नहीं हुई, लेकिन

माना एयरपोर्ट में हल्की बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई। वहीं सोमवार-मंगलवार

से प्रदेश में मौसम साफ होने लगेगा। इस दौरान एक-दो स्थानों पर लू चलने की

स्थिति भी बनेगी। इससे रायपुर में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है।

राजधानी में आज 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

मौसम

विभाग के मुताबिक राजधानी में आज रविवार को आसमान में हल्के बादल रहेंगे।

इसके बावजूद तेज गर्मी महसूस होगी और उमस परेशान करेगी। दिन का तापमान 42

डिग्री के आसपास जा सकता है। शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 40.4

डिग्री रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम था। रात का पारा 29.3 डिग्री रहा,

जिससे उमस बढ़ी।

उल्लेखनीय है कि सूर्य के कृतिका से रोहिणी

नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही शनिवार से नौतपा शुरू हो गया। पहले दिन

भी पूरे प्रदेश में नौतपा का असर देखने को मिला। सुबह से ही तेज धूप और

गर्म हवाएं चलती रही। इस कारण कई शहरों में पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच

गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें