मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटाें में बढ़ेगी कड़ाके की ठंण्ड, उत्तरी इलाके में शीतलहर की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटाें में बढ़ेगी कड़ाके की ठंण्ड, उत्तरी इलाके में शीतलहर की चेतावनी

रायपुर। नवंबर के आखिरी दिनों में छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का प्रकोप शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे सर्दी का असर और बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटाें में उत्तरी जिलों में तेज ठंडी हवाएं चलेंगी और शीत लहर चल सकती है। प्रदेशभर में आसमान साफ रहेगा। दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा रहेगा। वहीं माैसम विभाग ने बुजुर्ग और बच्चाें काे गर्म कपड़े पहनकर सुरक्षित रहनें अलर्ट किया है।प्रदेश में नवंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले दो दिनों के भीतर रात का तापमान 1°C से 3°C तक गिर सकता है, जिससे सर्दी और अधिक बढ़ेगी। राज्य में मौसम शुष्क रहने वाला है, जबकि उत्तरी हिस्सों—अंबिकापुर, सरगुजा, कोरिया और जशपुर में शीत लहर की स्थिति बन सकती है। वहीं दिन में हल्की धूप रहेगी, लेकिन रातें और सुबह काे ठिठुरन भरी होंगी। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें ताें यहां भी तापमान गिरने लगा है और ठंड का असर अब महसूस होने लगा है।माैसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के सरगुजा, कोरिया, जशपुर और अंबिकापुर क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक शीत लहर चल सकती है. इन इलाकों में तेज ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान अन्य जिलों की तुलना में काफी कम दर्ज किया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें