मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

एनसीआर में कड़ाके की ठंड शुरू, तापमान 2 डिग्री लुढ़का; मामूली सुधार के बावजूद एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में बरकरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एनसीआर में कड़ाके की ठंड शुरू, तापमान 2 डिग्री लुढ़का; मामूली सुधार के बावजूद एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में बरकरार

नोएडा। एनसीआर में सर्दी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। बुधवार की रात तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद न्यूनतम तापमान कई इलाकों में 8 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में भी पारा और नीचे फिसलने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार 11, 12 और 13 दिसंबर में दिन का तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच और रात का तापमान 8 से 9 डिग्री रहने का अनुमान है।

सभी दिनों में हल्का कोहरा भी छाए रहने की संभावना भी है। सर्द हवाओं ने जहां ठंड बढ़ाई है, वहीं तेज हवा की वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली सुधार भी देखने को मिला है। हालांकि, यह सुधार लोगों को राहत देने के लिए पर्याप्त नहीं है, क्योंकि ज्यादातर स्टेशन अब भी 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किए जा रहे हैं।

गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर कुछ कम हुआ है, पर कई इलाके अब भी सांस लेने में परेशानी पैदा कर रहे हैं। इंदिरापुरम में एक्यूआई 288, लोनी में एक्यूआई 375, संजय नगर में एक्यूआई 268 और वसुंधरा में एक्यूआई 319 दर्ज किया गया है।

राजधानी दिल्ली के अधिकतर मॉनिटरिंग स्टेशन 300 से ऊपर की श्रेणी में बने हुए हैं, जिनमें मुकरबा चौक- 315, आनंद विहार- 303, अशोक विहार- 332, बवाना- 335, चांदनी चौक- 309 और डीटीयू में एक्यूआई 333 दर्ज किया गया।

इसके अलावा नोएडा में भी हवा साफ नहीं हुई है। कुछ जगहों पर सुधार दिखा, लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक है। जिनमें सेक्टर-125 में 309, सेक्टर-62 में 248, सेक्टर-1 में 292 और सेक्टर-116 में एक्यूआई 332 दर्ज किया गया है।

एक्यूआई भले ही 300 के नीचे कुछ इलाकों में आया हो, फिर भी हवा में मौजूद महीन कणों की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, गले में खराश, आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो रही हैं।

तेज हवाओं से कुछ राहत मिली है, लेकिन मौसम विभाग और पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक हालात सामान्य होने में अभी समय लगेगा। सर्दी और कोहरे के साथ हवा की गुणवत्ता में अगले कुछ दिनों तक बड़ा सुधार होने की संभावना कम ही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें