मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में गूंजेंगे कई बड़े मुद्दे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में गूंजेंगे कई बड़े मुद्दे

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र का आज बुधवार को तीसरा दिन है। आज सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों पर चर्चा होगी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब अपने-अपने विभागों से संबंधित सवालों के जवाब देंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सदन के पटल पर छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। वहीं मंत्री लखनलाल देवांगन और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी अपने विभागों से जुड़े विभिन्न दस्तावेज सदन के पटल पर रखेंगे।

सदन की कार्यवाही में आज दो महत्वपूर्ण ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इनमें इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के कथित शिकार का मामला तथा शासकीय मुद्रणालय में प्रिंटिंग कार्य से जुड़ी कथित अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुख रहेगा। विपक्ष इन विषयों पर सरकार से जवाब मांग सकता है।

इसके अलावा विधायक विक्रम उसेंडी गैर-सरकारी सदस्यों के विधेयकों एवं संकल्पों से संबंधित समिति का पहला प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत करेंगे। विधायक कुंवर सिंह निषाद, सावित्री मंडावी और राघवेंद्र सिंह विभिन्न याचिकाएं सदन के समक्ष रख सकते हैं। साथ ही सरकार की ओर से सात शासकीय विधायी कार्य भी प्रस्तुत किए जाने की संभावना है। आज की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्तावों और विधायी कार्यों को लेकर सदन में व्यापक चर्चा होने के आसार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें