मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

उपचुनावः उप्र में दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले सात पुलिसकर्मी निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उपचुनावः उप्र में दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले सात पुलिसकर्मी निलंबित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह 07 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच चुनाव आयोग ने दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर अलग-अलग क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।अधिकारियों के मुताबिक मुरादाबाद में तीन और कानपुर एवं मुजफ्फरनगर में दो-दो पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। यहां पर पुलिस प्रबंध चाक चौबंद किया गया है। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुन्नीगंज जिला राजकीय इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र के बाहर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया है।सीसामऊ क्षेत्र में मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की थी। उन्होंने चुनाव आयोग से वीडियो साक्ष्य के आधार पर मतदाता पहचान पत्र और अन्य पहचान पत्रों की जांच करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आग्रह किया था। इसका संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने सीसामऊ क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें