मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

मातम में बदली शादी की खुशियां बारात में आतिशबाजी से लगी भयानक आग से 7 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मातम में बदली शादी की खुशियां    बारात में आतिशबाजी से लगी भयानक आग से 7 लोगों की मौत

मातम में बदली शादी की खुशियां

बारात में आतिशबाजी से लगी भयानक आग से 7 लोगों की मौत

बिहार के दरभंगा से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां शादी विवाह जैसे खुशियों के मौके पर आतिशबाजी फैशन बनती जा रही है। यहां बारात के पटाखे ने ऐसा तांडव मचाया कि सात लोग जिंदा जलकर राख हो गए। बेटी की शादी में खुशियां मना रहे परिवार में दर्द, आंसू और मातम का सैलाब उमड़ पड़ा। यह घटना बहेरा थाना क्षेत्र के अंटोर गांव की है।बीती देर रात की इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। प्रशासन की टीम मौके पर कैंप कर रही है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर विस्फोट के बाद आग ऐसी भड़की जिसे कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यहां बहेड़ा थाना के अंटोर गांव में गुरुवार की रात छगन पासवान की बेटी की शादी थी। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।बताया जा रहा है कि, बारात ने शादी के जश्न में जमकर आतिशबाजी की। इसी दौरान विवाह के लिए जो शामियाना तैयार किया गया था उसमें अचानक किसी तरह आग लग गयी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और मौके पर रखे गये गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। घटनास्थल पर डीजल भी भारी मात्रा में रखा हुआ था। डीजल ने आग को और भड़का दिया जिससे आग ने और विकराल रुप धारण कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेजा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें