मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

सात आईएएस का तबादला, वंदना दादेल फिर बनी कैबिनेट सचिव,रमेश घोलप चतरा डीसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सात आईएएस का तबादला, वंदना दादेल फिर बनी कैबिनेट सचिव,रमेश घोलप चतरा डीसी

सात आईएएस का तबादला, वंदना दादेल फिर बनी कैबिनेट सचिव,रमेश घोलप चतरा डीसी

रांची: राज्य सरकार ने सात आईएएस अफसरों का तबादला किया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शनिवार देर रात अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार वन विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल को एक बार फिर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग का प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि कोल्हान प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार को स्थानांतरित करते हुए महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। चतरा के उपायुक्त अबु इमरान स्थानांतरित करते हुए झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इमरान को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ झारखंड राज्य आरोग्य समिति रांची काकार्यपालक निदेशक काअतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसी प्रकार जामताड़ा के उपायुक्त शशि भूषण मेहरा को वित्त विभाग का अपर सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अपर सचिव कुमुद सहाय को जामताड़ा का उपायुक्त, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव घोलप रमेश गोरख को चतरा डीसी , झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी को पशुपालन विभाग का निदेशक, पशुपालन विभाग के निदेशक आदित्य रंजन को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मध्यान भोजन प्राधिकार झारखंड के निदेशक और झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें