मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

इंडी गठबंधन में 7:5:1:1 का फॉर्मुला सेट,जल्द होगी घोषणा,दुमका से हेमंत व गिरिडीह से कल्पना लड़ सकती हैं चुनाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इंडी गठबंधन में 7:5:1:1 का फॉर्मुला सेट,जल्द होगी घोषणा,दुमका से हेमंत व गिरिडीह से कल्पना लड़ सकती हैं चुनाव

इंडी गठबंधन में 7:5:1:1 का फॉर्मुला सेट,जल्द होगी घोषणा,दुमका से हेमंत व गिरिडीह से कल्पना लड़ सकती हैं चुनाव

रांची: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर इंडी गठबंधन में फॉर्मूला लगभग सेट हो गया है। हालांकि दो सीटो लोहरदगा और कोल्हान में सिर्फ पेंच फसा हुआ है। दो दौर के बातचीत के बाद झारखंड में गठबंधन की तरफ से लोकसभा सीटों को लेकर बंटवारा करीब फाइनल हो गया है। जिसमें कांग्रेस 7, जेएमएम 5, राजद 1 और माले 1 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

जेएमएम पांच लोकसभा सीट राजमहल, दुमका, गिरिडीह, सिंहभूम और जमशेदपुर पर चुनाव लड़ेगी। मालुम हो कि दुमका जेएमएम की परंपरागत सीट रही है। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं क्यास लगाया जा रहा है कि गिरिडीह से कल्पना सोरेन को मैदान में उतारा जायेगा। चुंकि यहां से ही कल्पना सोरेन ने राजनीतिक में कदम रखा है। जबकि कांग्रेस रंाची ,हजारीबाग ,धनबाद,गोड्डा,सिंहभूम,,लोहरदगा के अलावा चतरा की जगह पलामू लोकसभा सीट र उम्मीदवार देने की तैयारी में है। वहीं राजद को गठबंधन पलामू की जगह चतरा लोकसभा सीट देना चाहता है। तो वामदल कोडरमा लोकसभा सीट पर दावा कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें