मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

निर्माण कार्य पर उठे गंभीर सवाल! अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा में दिखीं दरारें, उच्च स्तरीय जांच शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
निर्माण कार्य पर उठे गंभीर सवाल! अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा में दिखीं दरारें, उच्च स्तरीय जांच शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर नगर पंचायत में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा में भ्रष्टाचार और खराब गुणवत्ता का एक बड़ा मामला सामने आया है। बारिश के बाद प्रतिमा का रंग उखड़ने और उसमें दरारें आने के कारण अब इस मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

उल्लेखनीय है कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की स्मृति को चिर स्थाई बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश भर के नगरीय निकायों में अटल परिसर बनाने की योजना तैयार की।अटल परिसरों में घटिया मूर्ति लगाए जाने का जो सिलसिला कटघोरा से शुरू हुआ है, वह आगे बढ़ता ही जा रहा है। सरगुजा के सीतापुर नगर पंचायत में भी बारिश ने मूर्ति की पोल खोल दी है।

सरगुजा जिले के सीतापुर नगर पंचायत में स्थापित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस कार्य के लिए लगभग 6.99 लाख रुपये का ठेका दिया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमेंट की मूर्ति के कारण वास्तविक लागत बहुत कम आई है और भारी वित्तीय गड़बड़ी की गई है।

ठेकेदार ने करीब 6.99 लाख रुपये में यह काम लिया था। प्रतिमा में दरार और पपड़ी निकलने के बाद विधायक रामकुमार टोप्पो ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।नगर पंचायत के सीएमओ ओमप्रकाश शर्मा के अनुसार, गुणवत्ता को लेकर पहले से ही संशय था, जिसके कारण ठेकेदार का भुगतान रोक दिया गया है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट और उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीतापुर के वार्ड क्रमांक-10 स्थित आहारा तालाब के अटल परिसर में 25 दिसंबर 2025 को अटल जयंती पर यह प्रतिमा स्थापित की गई थी। स्थापना के 6 महीने बाद ही बारिश के बाद प्रतिमा में दरारें पड़ गईं और बाहरी पेंट उखड़ने लगा। भीतर से सीमेंट जैसी सामग्री दिखने का दावा किया जा रहा है। बारिश में मूर्ति में लगाई गई पेंट भी धुल गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें