मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर थाना के दहेजवार गांव में तीन नरकंकाल मिलने से सनसनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलरामपुर थाना के दहेजवार गांव में तीन नरकंकाल मिलने से सनसनी

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दहेजवार पंचायत के बंद पड़े ईट भट्टे में आज शुक्रवार सुबह गांव वालों ने तीन नर कंकाल देखा। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल के आसपास करीब 500 मीटर के दायरे में हड्डियों के टुकड़े बिखरे हुए मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि नर कंकाल मिलने की पुष्टि हुई है। घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंच गई है। डॉक्टर व फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है और नर कंकाल कितने दिन पुराने हैं और किसके हैं यह कहना अभी मुश्किल है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की किसके नर कंकाल है। बलरामपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नरकंकाल को पहले शुक्रवार सुबह खेत के पास से गुजर रहे दहेजवार गांव के ग्रामीणों ने देखा। खेत के पास एक ईंट भट्टा भी है, जो कई दिनों से बंद पड़ा हुआ है। गांव वालों ने भट्टा के पास खेत में पड़ा नरकंकाल देखा। खेत में ही अलग अलग जगह पर तीन नरकंकाल पड़े हुए थे। जिसके बाद कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई।नरकंकाल मिलने की सूचना के बाद पुलिस बिना देर किए अपनी टीम के साथ खेत में पहुंची। पूरे क्षेत्र को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक और डॉग डॉग स्क्वायड टीम की पहुंचकर जांच में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें