मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग

शंकरराव मोघे का कल रात निधन हो गया। उन्होंने 93 वर्ष के उम्र में राजधानी

रायपुर के वी वाय अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री

विष्णुदेव साय ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की।

अपने सोशल

मीडिया हैंडल एक्स पर शोक संदेश में उन्होंने लिखा है कि राष्ट्रीय

स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे जी के निधन का

दुःखद समाचार मिला। मोघे ने समूचे छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय विचारों को

स्थापित करने अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनकी स्मृति सदैव अमर रहेगी।

प्रभु दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।

उल्लेखनीय

है कि पांडुरंग शंकरराव मोघे धमतरी जिले में लंबे समय तक संघ के प्रचारक

रहे। आपातकाल के दौरान सागर जिले में सत्याग्रह करते हुए जेल भी गए। रायपुर

में संघ कार्यालय निर्माण के समय उनकी महती भूमिका रही। गायन कला में उनकी

विशेष रुचि थी। उनकी स्मरण शक्ति भी लाजवाब थी। सादा जीवन उच्च विचार को

अंगीकार कर अपना सर्वस्व जीवन जीने वाले मोघे का निधन समाज के लिए अपूर्णीय

क्षति है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें