मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : दिव्यांग बच्चों के विकास व पुनर्वास पर एक दिवसीय सेमिनार चार जुलाई को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर : दिव्यांग बच्चों के विकास व पुनर्वास पर एक दिवसीय सेमिनार चार जुलाई को

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद, रायपुर द्वारा दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास, शिक्षा एवं पुनर्वास को लेकर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 4 जुलाई शनिवार को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक वीमतारा भवन (स्वदेशी भवन के पास), न्यू शांति नगर, रायपुर में आयोजित होगा।रायपुर प्रेस क्लब में बुधवार को आयोजित एक पत्रकारवार्ता में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव चंद्रेश शाह ने बताया कि, सेमिनार में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों, उनके विकास, शिक्षा और पुनर्वास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में दिव्यांग बच्चों के लिए निर्धारित मानकों, अवसरों एवं समावेशी शिक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, अभिभावक एवं दिव्यांग बच्चों के हित में कार्य करने वाले संगठन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।सेमीनार में इग्नू के डॉ. आलोक उपाध्याय, बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के योगेंद्र पाण्डे, रिटायर्ड आईपीएस सज्जाद नकवी, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, अधिवक्ता सुगंधा जैन, डाइटिशियन डॉ. सारिका श्रीवास्तव आमंत्रित विषय विशेषज्ञ के रूप में मौजूद रहेंगे।परिषद के महासचिव चंद्रेश शााह ने बताया कि, इस सेमिनार का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के अधिकारों और उनके विकास से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाना तथा विभिन्न हितधारकों के बीच संवाद स्थापित करना है, ताकि उनके लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें