मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार चुनाव में अपनी हार देख कांग्रेस झूठे आरोप लगा रही : अनुराग ठाकुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार चुनाव में अपनी हार देख कांग्रेस झूठे आरोप लगा रही : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने 'मतदाता सूची' को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी हार देखकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आत्मचिंतन करने की बजाय कांग्रेस ने हर हार के बाद नया बहाना ढूंढने का काम किया।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर आरोपों के बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "अगर किसी के नेतृत्व में 90 बार चुनाव हारने का रिकॉर्ड है, तो वह राहुल गांधी का नेतृत्व है। जब चुनाव हारते हैं, तो वे ईवीएम पर सवाल उठाते हैं या मतदाताओं को दोष देते हैं। पार्टी के भीतर भी राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए जाते हैं।"

अनुराग ठाकुर बोले, "कांग्रेस ने पहले कहा कि ईवीएम मशीन के साथ हेराफेरी होती है, ईवीएम बैन करो, बैलेट पेपर लाओ। फिर कहा ईवीएम को रिमोटली हैक किया जा सकता है। फिर कहा वीवीपैट 100 प्रतिशत चेक सुनिश्चित करो। कांग्रेस ने आत्मचिंतन नहीं किया, लेकिन ईवीएम से लेकर संवैधानिक संस्थाओं तक पर आरोप लगाती रही। अब बिहार चुनाव हारता हुआ देख पहले ही विपक्षी दलों के साथ मिलकर झूठे आरोप लगाने में जुटी है।"

भाजपा सांसद ने कहा, "कुछ कांग्रेस के लोग कह रहे थे राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं ने बवंडर खड़ा किया, लेकिन यह बवंडर नहीं 'ब्लंडर' है। मैं राहुल गांधी को यही कहूंगा, धूल चेहरे पर थी और आप आईना साफ करते रहे।"

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाए कि कांग्रेस और सीपीआई ने मिलकर 'वोट चोरी' की दुकान चलाई थी। कांग्रेस और सीपीआई ने मिलकर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को चुनावों में हराने का काम किया। इस चुनावी भ्रष्टाचार की नींव 1952 के पहले चुनाव से कांग्रेस ने रखी थी। 74,333 वोट खारिज किए गए थे, जबकि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सिर्फ 14,561 वोट से हारे थे। कांग्रेस ने संविधान निर्माता और एक दलित नेता को पहले ही चुनाव में निपटाने का काम किया। चुनावों में धांधली करके कांग्रेस ने उन्हें हराया।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि आपको किस बात का डर है? आप हलफनामा नहीं देते, सबूत नहीं देते, झूठे आरोप लगाते हैं और भाग जाते हैं। उन्होंने कहा, "चुनाव के दौरान भ्रम फैलाना आपका तरीका बन गया है। बार-बार सबूत देने के अनुरोध के बावजूद, आपने मतदाता सूची के मुद्दे को संवैधानिक संस्थाओं के सामने उठाने से परहेज किया। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने इसका पालन नहीं किया।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें