मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

चंपाई सोरेन को नियम के अनुसार मिल रही है "जेड प्लस" श्रेणी की सुरक्षा : पुलिस मुख्यालय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चंपाई सोरेन को नियम के अनुसार मिल रही है "जेड प्लस" श्रेणी की सुरक्षा : पुलिस मुख्यालय

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से बुधवार को खंडन किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि सरकार ने सभी नियमों और प्रोटोकॉल को दरकिनार कर सुरक्षा में लगे वाहनों को वापस बुला लिया है।पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में यह बताया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पास जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी मानकों से अधिक सुरक्षाबल उपलब्ध हैं।चंपाई सोरेन की सुरक्षा में कटौती की खबरों को लेकर पुलिस मुख्यालय ने चंपाई सोरेन और उनके करीबियों के पास तैनात पूरे सुरक्षाबलों की जानकारी भी सार्वजनिक की है। पुलिस मुख्यालय ने बताया है कि चंपाई सोरेन के पास विशेष शाखा से छह, सरायकेला खरसांवा से पांच, सरायकेला खरसांवा से पूर्व मुख्यमंत्री आवास में 17, जैप वन से पायलट व स्कार्ट में 9, सरायकेला खरसांवा से पूर्व मुख्यमंत्री आवास सुरक्षा जिलिंगगोड़ा और रांची से 12 जवानों समेत कुल 63 पुलिसकर्मियों की तैनाती है।पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि ये सभी जवान एके 47, इंसास, रायफल, पिस्टल, मेटल डिटेक्टर, वायरलेस सेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन के पास दो अंगरक्षक और चंपाई सोरेन के पूर्व सलाहकार चंचल गोस्वामी के पास तीन अंगरक्षक और 1-4 आवास गार्ड उपलब्ध हैं।मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद चंपाई सोरेन के पास तीन सरकारी फार्चूनर, 1 स्कार्पियो, 1 बुलेट प्रूफ सफारी, दो जिप्सी थे। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहने वाले चार वाहनों को हटाया गया है, जबकि वर्तमान में भी चंपाई सोरेन के पास एक बुलेट प्रूफ सफारी, दो जिप्सी, 1 जैमर स्कार्पियो, एक इनोवा वाहन हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें