मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू

रांची । रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर सदर एसडीओ

उत्कर्ष कुमार ने राजधानी रांची में 16 मार्च को धारा-144 के तहत दो माह के

लिए निषेधाज्ञा लागू की थी। इसकी अवधि पूर्ण होने पर शुक्रवार को एसडीओ ने

चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति होने तक रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के

सम्पूर्ण क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से चार

जून की रात 11:00 बजे तक लागू रहेगा।

जिला प्रशासन के मुताबिक इस

दौरान किसी भी व्यक्ति, राजनैतिक दल, संगठन और उम्मीदवार के जरिये

राजनैतिक प्रयोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, धरना या किसी

भी प्रकार का प्रदर्शन बिना सक्षम पदाधिकारी के पुर्वानुमति के आयोजित नहीं

किया जाएगा। जुलूस में किसी भी व्यक्ति के पास किसी भी प्रकार का धारदार

हथियार (अस्त्र एवं शस्त्र) जो मानव शरीर के लिए घातक हो, को लेकर चलना

वर्जित रहेगा। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग रात 10:00 बजे से

प्रातः 6:00 बजे तक वर्जित रहेगा।

इसके अलावा किसी सार्वजनिक,

सरकारी सम्पत्ति पर नारा लिखना, पोस्टर,पैम्पलेट चिपकाना, पार्टी विशेष का

झंडा लगाना, सार्वजनिक सड़कों पर बैनर लगाना, होर्डिंग लगाना एवं तोरण

द्वार लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। किसी भी व्यक्तिगत सम्पत्ति पर बिना

सम्पत्ति मालिक की लिखित अनुमति के नारा लिखना, पोस्टर-पम्फलेट चिपकाना,

पार्टी विशेष का झंडा लगाना तथा होर्डिंग लगाने पर रोक रहेगा। यह आदेश

पूर्वानुमति प्राप्त सभा, जुलूस, शादी, बारात पार्टी, शव यात्रा, हाट

बाजार, मरीज के साथ अस्पताल जा रहे तीमारदारों, विद्यालय एवं महाविद्यालय

जाने वाले छात्र-छात्राओं एवं कर्त्तव्य पर तैनात सरकारी कर्मचारियों और

पुलिस बल पर लागू नहीं रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें