मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

मगध को साधने की तैयारी -चार दिन में दूसरी बार पीएम मोदी का बिहार दौरा -नवादा में आज चुनावी रैली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मगध को साधने की तैयारी  -चार दिन में दूसरी बार पीएम मोदी का बिहार दौरा  -नवादा में आज चुनावी रैली

मगध को साधने की तैयारी

-चार दिन में दूसरी बार पीएम मोदी का बिहार दौरा

-नवादा में आज चुनावी रैली

नवादा।बिहार के अंदर पहले चरण के मतदान के लिए 4 अप्रैल को जमुई में चुनावी अभियान का आगाज करने के बाद पीएम रविवार को नवादा में हुंकार भरेंगे। नवादा सीट पर बीजेपी के विवेक ठाकुर और आरजेडी के श्रवण कुशवाहा के बीच मुकाबला है।इस सीट को पूरे मगध इलाके के लिए बेहद ही खास माना जा रहा है। तीन दिनों के भीतर प्रधानमंत्री का दूसरा चुनावी दौरा होगा। दरअसल, पीएम मोदी आज नवादा लोकसभा क्षेत्र के कुंतीनगर मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस सभा में शामिल होंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार पीएम सबसे पहले गया पहुंचेंगे। गया एयरपोर्ट पर एनडीए के वरिष्ठ नेता उनकी आगवानी करेंगे। इसके बाद पीएम करीब 11 बजे गया से हेलिकॉप्टर से नवादा में सभास्थल पहुंचेंगे।मिली जानकारी के अनुसार, दिन में 10 : 55 बजे प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर मैदान से कुछ दूर आगे बनाए गए हैलीपैड पर उतरेगा। जहां एनडीए से जुड़े नेता उनका स्वागत करेंगे। तकरीबन 11 बजे पीएम सीधे मंच पर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य नेताओं का भाषण होगा। फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमजनों से जुड़ेंगे और अपनी बातें रखेंगे। जानकारी के मुताबिक पीएम के पहुंचने से पहले ही सीएम समेत अन्य नेता मंच पर पहुंच जाएंगे। सुबह नौ बजे से ही राज्य स्तर के बड़े नेताओं का भाषण शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि यह कार्यक्रम दिन में एक बजे तक चलेगा।मालूम हो कि, बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के बेटे के रूप में पहचान रखनेवाले विवेक ठाकुर के लिए नवादा की लड़ाई आसान नहीं रहनेवाली है। विपक्ष जहां उन्हें बाहरी बताकर घेरने की कोशिश में है। हालांकि, इस इलाके में अपना वर्चव रखने वाले आरएलजेपी के नेता और मौजूदा सांसद के भाई बाहुबली सूरजभान का कहना है कि "कोई नाराजगी नहीं है और हम सभी बिहार की सभी 40 सीटों पर जीतने के लिए लड़ रहे हैं। आपको बताते चलें कि, प्रधानमंत्री मोदी ने 4 अप्रैल को जमुई में चुनावी रैली को संबोधित कर बिहार में एनडीए के चुनावी अभियान का आगाज किया था। लेकिन नवादा में पीएम की रैली इसलिए भी अहम है क्योंकि पहले चरण में जिन 4 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है उनमें तीन सीटें-नवादा, गया और औरंगाबाद मगध इलाके से ही आती है। जाहिर है नवादा में जनसभा के जरिये पीएम बाकी सीटों पर भी चुनावी फिजा को एनडीए के पक्ष में करने की कोशिश करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें