मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण -बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरु -पोलिंग बूथों पर लगी लंबी कतार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण  -बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरु  -पोलिंग बूथों पर लगी लंबी कतार

लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण

-बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरु

-पोलिंग बूथों पर लगी लंबी कतार

पटना।बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरु हो गया है। किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका की जनता अपने प्रत्यासियों के बाग्य का फैसला इवीएम में सुरक्षित कर रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान करने के लिए मतदाता सुबह 6 बजे से कतारबद्ध होना शुरु हो गए थे। मतदान केंद्र संख्या 79 और 77 पर महिला और पुरुष मतदाताओं की भीड़ देखी गई। मतदान की सुबह 7:00 बजे शुरू हो गई है।वहीं किशनगंज में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान करने पहुंच गए हैं। लोगों की लंबी कतार पोलिंग बूथों पर दिख रही है। लोगों अपने प्रतिनिधि के चुनाव के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं।भागलपुर में कांग्रेस के अजीत शर्मा के मुकाबले जदयू के अजय मंडल हैं।बांका में राजद के जयप्रकाश यादव का मुकाबला जदयू के गिरधारी यादव से है। वहीं कटिहार में कांग्रेस के तारिक अनवर जदयू के दुलालचंद गोस्वामी को चुनौती दे रहे हैं। इसके आलावा पूर्णिया और किशनगंज में त्रिकोणीय मुकाबला है।पूर्णिया में राजद की बीमा भारती, जदयू के संतोष कुशवाहा और निर्दलीय पप्पू यादव में जोरदार मुकाबला है। वहीं किशनगंज से जदयू के मास्टर मुजाहिद के मुकाबले कांग्रेस के मोहम्मद जावेद और एआईएमआईएम के अख्तरुल इमान हैं। जनता आज इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम का बटन दबा कर कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें