मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

दूसरा चरण आते आते 400 पार का नारा भूल गए पीएम मोदी: तेजस्वी -इंडिया गठबंधन के जीत का किया दावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दूसरा चरण आते आते 400 पार का नारा भूल गए पीएम मोदी: तेजस्वी   -इंडिया गठबंधन के जीत का किया दावा

दूसरा चरण आते आते 400 पार का नारा भूल गए पीएम मोदी: तेजस्वी

-इंडिया गठबंधन के जीत का किया दावा

पटना।बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। दूसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। वहीं मतदान खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन के जीत का बड़ा दावा किया है। साथ ही तेजस्वी यादव ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि, यह स्पष्ट हो गया है कि देश में इंडिया गठबंधन की ही सरकार बनने वाली है। पीएम मोदी और बीजेपी का झूठ जनता समझ चुकी है। उनका 400 पार का फिल्म सुपर फ्लॉप हो गया है। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, दूसरे चरण का मतदान कल खत्म हो गया है, बीजेपी के जो लोग हैं भारी डिप्रेशन में हैं। अब हर कोई देश का हर युवा, बुजुर्ग, माताएं बहने हर वर्ग के लोग यही कह रहे हैं, कि भाई मोदी जी हैं तो बेरोजगारी खत्म होना मुश्किल है, मोदी हैं तो नौकरी मिलना मुश्किल है, मोदी जी है तो महंगाई पर काबू करना मुश्किल है, मोदी जी हैं तो गरीबी मिटाना मुश्किल है, मोदी जी है तो मुद्दे की बात करना मुश्किल है, तो जो लोग हैं वो मोदी जी से परेशान हैं।तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के बीते दिन हुए बिहार दौरे को लेकर कहा कि, कल पीएम मोदी बिहार आएं दो- दो सभाएं भी किए लेकिन एक बार भी मुद्दे की बात नहीं की। बिहार के 40 में से 39 सांसद उनके थे, लेकिन उन्होंने पिछले 10 साल में बिहार के लिए क्या किया, एक भी उपलब्धि नहीं गिनाया। ना ही आने वाले पांच साल का जिक्र किया कि आगे क्या करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें