मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

बदायूं हत्याकांड का दूसरा आरोपित जावेद बरेली से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बदायूं हत्याकांड का दूसरा आरोपित जावेद बरेली से गिरफ्तार

बदायूं। जिले में सगे भाइयों की हत्या करने वाले दूसरे आरोपित 25 हजार के इनामी जावेद को भीड़ ने बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र के पास से पकड़ लिया। भीड़ द्वारा पकड़े गए हत्या आरोपित जावेद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार कर लिया।एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने पत्रकारों को बताया कि दो बच्चों की हत्या का आरोपित 25 हजार के इनामी जावेद को बरेली की बारादरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम जावेद से पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम जावेद को बरेली से कुछ घंटे में बदायूं लेकर पहुंचेगी।बदायूं पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपित साजिद को घटना के कुछ घंटे बाद ही एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। हत्या के दूसरे आरोपित जावेद को लोगों के द्वारा पकड़े जाने पर बच्चों के पिता विनोद ने कहा है कि पुलिस जावेद का एनकाउंटर न करे। क्योंकि जावेद का एनकाउंटर हो गया तो उनके बच्चों की हत्या का राज खत्म हो जाएगा। विनोद ने जिला प्रशासन से अपील की है कि वह जावेद से पूछताछ करे और उनके बच्चों की हत्या का कारण पूछे।बुधवार रात में जावेद छिपते छुपाते बरेली पुलिस के पास सरेंडर करने जा रहा था। इसी दौरान सैटलाइट बस अड्डे के पास से भीड़ ने पकड़ लिया। वायरल वीडियो में भीड़ जावेद से उसका आधार कार्ड वगैरह भी देखती दिखाई दे रही है। जावेद वायरल वीडियो में यह भी बता रहा है कि उसके पीड़ित परिवार से अच्छे संबंध थे, लेकिन साजिद ने उनके दोनों बच्चों की हत्या क्यों की इसकी वजह उसे भी नहीं पता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें