मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

सेबी ने नियमों में गड़बड़ी पर पेटीएम को भेजा ‘प्रशासनिक चेतावनी पत्र’

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्‍ली,। संकट के दौर से गुजर रही ऑनलाइन पेमेंट मंच पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक ‘‘प्रशासनिक चेतावनी पत्र’’ भेजा है। ये मामला वित्‍त वर्ष 2021-22 में ऑडिट समिति या शेयरधारकों की मंजूरी के बिना पेटीएम पेमेंट्स बैंक्स (पीपीबीएल) के साथ संबंधित लेन-देन से जुड़ा हुआ है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने लगातार सेबी के नियमों के अनुपालन में काम किया है। फिनटेक कंपनी पेटीएम ने कहा कि वह अनुपालन मानकों को बनाए रखने और पारदर्शिता को लेकर प्रतिबद्ध है। कंपनी ने कहा कि वह सेबी को अपना जवाब देगी। पेटीएम ने बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) को दी जानकारी में सेबी के पत्र की विषय-वस्तु साझा की है।

उल्‍लेखनीय है कि पूंजी बाजार नियामक सेबी ने 15 जुलाई को लिखे पत्र में बताया है कि उसने वन97 कम्युनिकेशंस और उसकी सहयोगी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) से संबंधित वित्तीय तथा अन्य सूचनाओं के खुलासे के संदर्भ में जांच की है। इसी के आधार पर कंपनी को यह चेतावनी पत्र जारी की गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें