मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

दो सीटों की मांग पर अड़ा राजद ,सीट शेयरिंग फॉर्मूला मंजूर नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दो सीटों की मांग पर अड़ा राजद ,सीट शेयरिंग फॉर्मूला मंजूर नहीं

दो सीटों की मांग पर अड़ा राजद ,सीट शेयरिंग फॉर्मूला मंजूर नहीं

रांची: झारखंड में इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर जिच अब भी जारी है। जबकि बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इधर महागठबंधन सीपीआई और सीपीएम के बाद अब राजद ने भी सीट शेयरिंग फॉर्मूला को नामंजूर कर दिया है। राजद झारखंड में दो सीटों की मांग पर अब भी अड़ा हुआ है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड के इंडी ब्लॉक के दलों में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कोडरमा सीट से सीपीआई माले के विधायक विनोद सिंह को उम्मीदवार बनाने की घोषणा के बाद जैसे ही सीपीआई और सीपीएम के नेताओं को पता चला कि राज्य में इंडिया ब्लॉक में उन्हें जगह नहीं मिली है इन दोनों दलों ने अपने-अपने दम पर उम्मीदवार खड़ा करने की घोषणा कर दी। राजद को 7-5-1-1 का फार्मूला को नामंजूर कर दिया है। इस बाबत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि लोकसभा आम चुनाव-2024 में राष्ट्रीय जनता दल पलामू और चतरा सीट से प्रत्याशी खड़ा करेगा, बाकी बची 12 सीटों पर वह सहयोगी दल झामुमो, कांग्रेस, सीपीआई माले के उम्मीदवारों को मदद करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें