मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

सैन्य वाहन पर हमला करने वाले आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सैन्य वाहन पर हमला करने वाले आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी

बरामुला। गुलमर्ग के बोटापाथरी इलाके में शुक्रवार सुबह से आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी है। बोटापाथरी इलाके में आतंकवादियों ने गुरुवार देर शाम सेना के एक वाहन पर हमला किया था, जिसमें सेना के दो जवान बलिदान हो गए और दो पोर्टर की भी जान चली गई। सेना के तीन जवान और एक पोर्टर घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।श्रीनगर स्थित चिनार कोर के मुताबिक बारामुल्ला के बोटापाथरी क्षेत्र में सेना और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में सेना के दो जवान और दो पोर्टर बलिदान हो गए। हमले में घायल दो जवानों और पोर्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हमले के बाद सुरक्षाबलों ने बोटापाथरी इलाके में तलाशी अभियान सुबह से जारी रखा हुआ है। सुरक्षाबल के जवान चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहे हैं। खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था।मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उल्लेखनीय है कि कश्मीर में पिछले सात दिनों में चार आतंकी हमले हो चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें