मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

दलित, आदिवासी, पिछड़ा और महिलाओं की लड़ाई हम लड़ेंगे : राहुल गांधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दलित, आदिवासी, पिछड़ा और महिलाओं की लड़ाई हम लड़ेंगे : राहुल गांधी

बिहार में राहुल गांधी ने किया संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधितपटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में अगर आप दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, अति पिछड़ा और महिला हो तो आप दोयाम दर्जे के हो। हम आपकी लड़ाई लड़ेंगे। वह सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।राहुल गांधी ने कहा कि मैंने बिहार प्रदेश कांग्रेस की टीम को साफ निर्देश दिया है कि आपको बिहार के गरीबों का नेतृत्व करना है। आपको गरीबों व दलितों को आगे बढ़ाना है। हम आपको राजनीति में लाकर बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं। बिहार की भारतीय जनता पार्टी-जनता दल (यूनाइटेड) सरकार अरबपतियों के जरिए राजनीति चल रही है। अंबानी-अडाणी की राजनीति चल रही, उसको हम हराने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि इस देश को राजनीतिक रूप से बिहार ने हमेशा रास्ता दिखाया है। अंग्रेजों के खिलाफ राजनीतिक बदलाव आया तो बिहार की जनता ने आवाज बुलंद की। हम सबसे जरूरी लक्ष्य संविधान की रक्षा करना चाहते हैं। पहले प्रधानमंत्री मोदी 400 पार का नारा देते थे तो इंडिया गठबंधन सामने आया। रिजल्ट सबके सामने है। आपने लोकसभा चुनाव में संविधान को बचाने का काम किया। जहां भी मेरी जरूरत होगी, आप मुझे बुलाओ मैं हाजिर हो जाऊंगा। आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है।इससे पहले राहुल गांधी "पलायन रोको नौकरी दो यात्रा" में शामिल होने के लिए बेगूसराय के सुभाष चौक पर पहुंचे। यहां से राहुल गांधी पैदल ही सुभाष चौक से लेकर हर हर महादेव चौक तक यात्रा में शामिल हुए। हजारों की संख्या में लोग उनके स्वागत में जुटे हुए थे। जगह-जगह राहुल गांधी को फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। यह पदयात्रा कन्हैया कुमार के नेतृत्व में की गई थी। राहुल गांधी को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी।उल्लेखनीय है कि नमक सत्याग्रह आंदोलन की 95वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें नोनिया समाज के अमर शहीद बुद्धु नोनिया के योगदान के साथ ही शहीद प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर र्चचा की गई। साथ ही वर्तमान में अति पिछड़ा समाज की दशा और भारतीय संविधान पर बात हुईं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें