मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा : स्कॉर्पियो-ट्रेलर की भिड़ंत में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोरबा : स्कॉर्पियो-ट्रेलर की भिड़ंत में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

कोरबा। जिले में गुरुवार देर रात उरगा थाना क्षेत्र के तरदा भारतमाला मार्ग पर स्कॉर्पियो और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में तीन लोग सवार थे, जो रायपुर की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और काम के सिलसिले में रायपुर से कोरबा आ रहे थे। इसी दौरान तरदा के पास उनकी गाड़ी सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकालकर तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान 27 वर्षीय अरुण कुमार यादव के रूप में हुई है, जो झारखंड के गढ़वा जिले के सुनई गांव का निवासी था।घायलों में 26 वर्षीय चंद्र प्रकाश यादव, निवासी रायपुर, और 30 वर्षीय नागेंद्र साहू, निवासी सेमरा (धमतरी) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों कर्मचारी कंपनी के काम से दो डंपर वाहनों को रायपुर से कोरबा शिफ्ट करने जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मृतक अरुण के परिजन झारखंड से कोरबा के लिए रवाना हो गए हैं। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें