मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:37 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, खेत में जा घुसा वाहन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, खेत में जा घुसा वाहन

कोरबा। कोरबा-शक्ति उरगा मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ग्राम तिलकेजा के आमापाली के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे खेत में जा घुसा।जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे शक्ति की ओर से आ रहा ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 11 एएच 8945 आमापाली के पास स्कूटी क्रमांक सीजी 13 एएल 9974 से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर उरगा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मृतक युवक के पास से एक पासबुक बरामद हुई है, जिसमें गजेंद्र चौहान, निवासी पटियापाली, रायगढ़ का नाम दर्ज है। हालांकि मृतक की पहचान और उसके परिजनों की आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने स्कूटी और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।थाना प्रभारी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और परिजनों की पहचान की पुष्टि के बाद ही मृतक के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें