मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग: स्किवर-ब्रंट दोबारा बनीं नंबर-1, हरमनप्रीत, जेमिमा को भी फायदा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। इंग्लैंड की कप्तान नट स्किवर-ब्रंट ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के निर्णायक मुकाबले में 98 रनों की अहम पारी खेलने के बाद आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में शीर्ष स्थान दोबारा हासिल कर लिया है।डरहम में खेले गए तीसरे मैच में इंग्लैंड भले ही 13 रन से हार गई और भारत ने सीरीज़ 2-1 से जीत ली, लेकिन स्किवर-ब्रंट की पारी ने उन्हें स्मृति मंधाना से तीन अंकों की बढ़त दिलाते हुए तीसरी बार करियर में नंबर-1 पोजीशन पर पहुंचा दिया। इससे पहले वह जुलाई 2023 से अप्रैल 2024 और जून से दिसंबर 2024 तक टॉप पर रह चुकी हैं।हरमनप्रीत और जेमिमा को भी मिला इनामभारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर, जिन्होंने निर्णायक मुकाबले में 84 गेंदों पर 102 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, वह रैंकिंग में 10 स्थान की छलांग लगाकर 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उनकी साथी खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स दो स्थान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंची हैं, जबकि विकेटकीपर ऋचा घोष नौ पायदान की छलांग लगाकर 39वें स्थान पर आ गई हैं और अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 516 रेटिंग तक पहुंची हैं।आयरलैंड की ओरला प्रेंडरगास्ट ने मारी बड़ी छलांगआयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेली गई दो मैचों की वनडे सीरीज़ में आयरलैंड की ओरला प्रेंडरगास्ट ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ चुनी गईं। उन्होंने 50 और 67 रन की पारियां खेली और रैंकिंग में 12 स्थान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंचीं, जो उनका करियर का सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने गेंदबाज़ी में भी कमाल किया और पहले मैच में 20 रन देकर दो विकेट झटके। इसके दम पर वह गेंदबाज़ी रैंकिंग में 10 स्थान ऊपर चढ़कर 33वें स्थान पर आ गईं और ऑलराउंडर की सूची में 13वें से सीधे 10वें स्थान पर पहुंच गईं। आयरलैंड की कप्तान गेबी लुईस एक स्थान ऊपर चढ़कर अब 17वें स्थान पर हैं। वहीं, एमी हंटर दो पायदान ऊपर चढ़कर 28वें स्थान पर पहुंच गई हैं। जिम्बाब्वे की कप्तान चिपो मुगेरी-तिरिपानो की 48 और 56 रनों की पारियों ने उन्हें 40वें स्थान और 513 रेटिंग अंकों तक पहुंचाया है। उनकी साथी मोडेस्टर मुपाचिवाना दो पायदान ऊपर 53वें स्थान पर आ गई हैं।टी20 रैंकिंग में भी आयरलैंड का दबदबाडबलिन में खेले गए टी20 सीरीज़ के दूसरे और तीसरे मुकाबले के नतीजे भी इस रैंकिंग अपडेट में शामिल किए गए हैं। आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को टी20 सीरीज़ में भी क्लीन स्वीप किया। गेबी लुईस ने दो मैचों में 67 और 87 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का खिताब जीता और वह बल्लेबाज़ी रैंकिंग में भारत की जेमिमा के साथ संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर पहुंच गईं। गेंदबाज़ी में कारा मरे ने तीन-तीन विकेट झटककर तीन स्थान की छलांग लगाई और 45वें स्थान पर पहुंच गईं। वे सात विकेटों के साथ सीरीज़ की टॉप विकेटटेकर रहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें