मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

अहमदाबाद में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल से हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अहमदाबाद में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल से हड़कंप

अहमदाबाद । अहमदाबाद में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तरह की कई

स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। सात मई को गुजरात में

मतदान होना है। इसके एक दिन पूर्व इस तरह की धमकी मिलने से पुलिस प्रशासन

सकते में है। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, वहां पुलिस बम डिस्पोजल दस्ते

के साथ पहुंच गई है। रशियन सर्वर से धमकी मिलने की प्राथमिक जानकारी सामने

आई है।

अहमदाबाद के घाटलोडिया के आनंद निकेतन सूल और

चांदखेड़ा के केन्द्रीय विद्यालय समेत सात स्कूलों को धमकी मिलने की जानकारी

मिली है। फिलहाल इन स्कूलों में सघन जांच शुरू कर दी गई है। गुजरात के

स्कूलों में अभी गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें