मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में स्कूली वैन पलटी, 10 बच्चे घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के जांजगीर में स्कूली वैन पलटी, 10 बच्चे घायल

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के नवागढ़ ब्लॉक से एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। जहां स्कूली बच्चों से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 10 बच्चे और एक शिक्षिका घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।पामगढ़ थाना से मिली जानकारी के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर की वैन (क्रमांक सीजी 11 बीएम 9940) आज बुधवार सुबह मुड़पार से बच्चों को लेकर ग्राम कुथुर आ रही थी। इसी दौरान रामनगर-कुथुर मार्ग पर वैन अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर तीन बार पलटते हुए जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वैन को पीछे से एक ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और यह हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकालकर जांजगीर जिला अस्पताल भिजवाया।हादसे में शिक्षिका का कंधा टूट गया है, जबकि अन्य बच्चों को हल्की से गंभीर चोटें आई हैं। पामगढ़ थाना प्रभारी सावन सारथी ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें