मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

13 मई से खुल जाएंगे झारखंड के सभी स्कूल,कक्षा केजी से ऊपर की क्लास पूर्व निर्धारित समय पर ही चलेगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
13 मई से खुल जाएंगे झारखंड के सभी स्कूल,कक्षा केजी से ऊपर की क्लास पूर्व निर्धारित समय पर ही चलेगी

13 मई से खुल जाएंगे झारखंड के सभी स्कूल,कक्षा केजी से ऊपर की क्लास पूर्व निर्धारित समय पर ही चलेगी

रांची: 13 मई से झारखंड के सभी स्कूल अपने पुराने समय पर संचालित होंगी। इस बाबत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। मौसम में परिवर्तन और तापमान में आई गिरावट को देखते हुये विभाग ने यह निर्णय लिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि झारखंड राज्य में संचालित सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालय में कक्षा केजी से ऊपर की कक्षाएं 13 मई से अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे। मालुम हो कि 29 अप्रैल से राज्य में अत्यधिक गर्मी एवं लू को देखते हुए राज्य में संचालित सभी विद्यालयों में कक्षा केजी से कक्षा 08 तक की कक्षाएं अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। वहीं कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक संचालित करने का दिशा-निर्देश जारी किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें