मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

छात्रवृत्ति परीक्षा दाे मई को, आवेदन 20 मार्च तक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छात्रवृत्ति परीक्षा दाे मई को, आवेदन 20 मार्च तक

कांकेर। राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत सत्र 2025-26 के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य कक्षा आठवीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उनकी उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा इस परीक्षा के लिए नि:शुल्क ऑफलाइन एवं ऑनलाइन आवेदन आगामी 20 मार्च तक आमंत्रित किए गए हैं। विद्यार्थियों को अपने अध्ययनरत विद्यालय में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र तथा आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

विद्यालयों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्र 23 मार्च तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों में जमा किए जाएंगे, जबकि केंद्राध्यक्ष द्वारा ऑनलाइन प्रविष्टि की प्रक्रिया पूर्ण कर दस्तावेज मंडल कार्यालय को 2 अप्रैल तक भेजे जाएंगे। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि जिले के अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ-दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें