मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

सुप्रीम कोर्ट चंडीगढ़ मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी चुनाव मसले पर आज ही सुनवाई को तैयार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुप्रीम कोर्ट चंडीगढ़ मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी चुनाव मसले पर आज ही सुनवाई को तैयार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट चंडीगढ़ नगर निगम मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए हुए चुनाव के मामले पर आज ही सुनवाई करेगा। आज वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की। कोर्ट ने आज ही दोपहर बाद सुनवाई करने का आदेश दिया।आम आदमी पार्टी के एक पार्षद ने 30 जनवरी को हुए चुनाव के मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा जारी किए गए आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस पार्षद की मांग पर हाई कोर्ट से मेयर घोषित करने वाले चुनाव परिणाम पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया था। हालांकि हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर इस मामले की सुनवाई को तीन हफ्ते बाद के लिए तय कर दिया है।आम आदमी पार्टी के पार्षद कुलदीप कुमार ने याचिका में मेयर चुनाव की प्रक्रिया को रद्द कर चुनाव से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड सील करने की मांग करते हुए कहा है कि मेयर के पदभार संभालने पर रोक लगाई जाए। याचिका में पूरी चुनावी प्रक्रिया में हुई धांधली की जांच करवाने और नए सिरे से हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में चुनाव करवाने का निर्देश जारी करने की मांग की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें